Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगरी के निवासी एक बुजुर्ग ग्रामीण की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिसके बाद इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर कुदरा पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है, मृतक की पहचान 65 वर्षीय शिव पासवान के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय ग्रामीण और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिव पासवान अपने गांव के बगल के गांव औरैया में पिछले करीब 35 सालों से ग्रामवासी परमानंद सिंह के यहां उनका ट्रैक्टर चलाया करते थे, शुक्रवार को परमानंद सिंह, शिव पासवान तथा गांव के दो अन्य लोग बिसुनी चौधरी व काशी चौधरी खेती के काम में इस्तेमाल करने के लिए ट्रैक्टर लेकर उत्तर प्रदेश डीजल खरीदने के लिए गए हुए थे।
- नेउरा गांव में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर हमला; फायरिंग का आरोप, वाहन छोड़ फरार हुए आरोपी
- दहेज में बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला, चैनपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी


बताया जा रहा है कि बिहार की तुलना में उत्तर प्रदेश में कुछ सस्ता डीजल मिलता है, इसलिए आसपास के किसान अक्सर वहां से डीजल खरीद कर लाते हैं। औरैया से डीजल खरीदने के लिए गए लोग जब शाम को गांव वापस लौटे तो पता चला कि शिव पासवान की मौत हो चुकी है, घटना की सूचना पुलिस को भी मिली तथा उसने गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
- ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज
प्रभारी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके स्वजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है, सुनीता देवी का कहना है कि उनके पति की जब मौत हुई तो उन्हें उसी समय सूचना नहीं दी गई, इसके चलते उन्हें संदेह है कि उनके पति के साथ मौजूद लोगों ने उनकी हत्या कर दी है, प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और अनुसंधान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

