Homeमोहनियातीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात...

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

कैमूर के मोहनिया से सीएसपी लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार, बाइक बरामद

Bihar: औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक आरोपित को कैमूर के मोहनिया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान औरंगाबाद जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला गांव निवासी मदन कुमार के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद औरंगाबाद पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पटना मोड़ पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, सीएसपी संचालक से लूट की घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल एक संदिग्ध बाइक से मोहनिया पहुंचा है। सूचना के आधार पर औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर मोहनिया थाना, कुदरा थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने मोहनिया के पटना मोड़ के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उसके पास से वह बाइक बरामद की गई, जिसे पुलिस घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन बता रही है।

ओवरटेक कर सीएसपी संचालक को बनाया था निशाना

बताया गया है कि घटना की सुबह फेसर थाना क्षेत्र में बढ़ई बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार को ओवरटेक कर रोक लिया था। इसके बाद अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। गोली लगने से घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू की थी।

औरंगाबाद पुलिस ले गई आरोपित को

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि औरंगाबाद में सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट करने के मामले में एक आरोपित को पटना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को औरंगाबाद पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपितों और लूट की रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments