Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह डेहरी ऑन सोन स्थित अपनी बहन के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुदरा रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को अपने गांव नेवरास ले गए, जहां पूरे दिन उन्हें बंधक बनाकर रखा गया और बेरहमी से मारपीट की गई।
पीड़िता का आरोप है कि जिन लोगों ने उनके साथ यह घटना की, उनकी कुदरा बाजार में दुकान है। घटना के बाद पीड़िता अपने पुत्र सोनू कुमार चंद्रवंशी और अन्य परिजनों के साथ कुदरा थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। इस मामले में कुदरा थाना अध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



