Homeरोहतासरोहतास में सनसनी: घर से गायब इंटर छात्रा, पास ही मिला खून...

रोहतास में सनसनी: घर से गायब इंटर छात्रा, पास ही मिला खून — रहस्य गहराया

रोहतास में इंटर छात्रा लापता, घर के पास मिले खून के निशान से सनसनी

Bihar: रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव में एक इंटर की छात्रा के रहस्यमय तरीके से लापता होने और घर के पास खून के निशान मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना ने न सिर्फ परिजनों को तोड़ दिया है, बल्कि आसपास के लोगों में भी डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बुधवार रात काजल कुमारी अपने कमरे में सोने गई थी। घर के सभी सदस्य भी सो रहे थे, लेकिन रात करीब दो बजे जब परिजनों की नींद खुली तो काजल कमरे में नहीं थी। पहले घर के अंदर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल किया, लेकिन आरोप है कि कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद सड़क से गुजर रही पुलिस गश्ती टीम को रोककर पूरी जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

तलाश के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर जमीन पर खून के निशान मिले। इस भयावह दृश्य ने मामले को और गंभीर बना दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि लड़की के साथ कोई अनहोनी हुई है। सूचना मिलते ही एएसपी अतुलेश झा और थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा किए, वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग खोजने की कोशिश जारी है। फिलहाल मामला मिसिंग के तौर पर दर्ज है, लेकिन खून के निशानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अपहरण समेत सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments