Home बेगूसराय जेल में बंद कैदी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

जेल में बंद कैदी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा जेल में बंद कैदी के द्वारा बीते रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। हालांकि इस घटना को लेकर परिजन इसे साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। मृतक कैदी की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी परमानंद तांती के पुत्र रणबीर कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव बदिया के एक लड़की से रणबीर का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वही लड़की के गायब हो जाने पर उसके पिता ने बखरी थाना में रणवीर कुमार, उसकी मां वीणा देवी एवं पिता परमानंद तांती पर अपहरण करने का आरोप लगाया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जिसे लेकर रणवीर एवं उसकी मां वीणा देवी 15 जूलाई से जेल में बंद थे। इसी बिच बीते रात करीब 9:00 बजे शौचालय के पीछे रणवीर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम करा रात करीब 1:00 बजे शव को मृतक के घर पंहुचा दिया। जिसके बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मृतक के पिता परमानंद तांती ने बताया कि जब हम बेटा से मिलने जेल गए थे तो उसने कहा था कि लड़की के परिजन अनिल यादव और महाराज यादव द्वारा जान से मरवाने की धमकी दी जा रहा है।

जेल में बंद एक कैदी ने भी उसे सतर्क रहने को कहा था। उन्ही लोगो के द्वारा जेल में मेरे बेटा की हत्या करवाई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने बताया कि रणवीर की जेल के अंदर हत्या की गई है। बेगूसराय जेल प्रशासन के लापरवाही से हत्या की गई है। मृतक की मां वीणा देवी के सुरक्षा की मांग हम जिला प्रशासन से कर रहे हैं। उसकी भी हत्या हो सकती है।

 

 

Exit mobile version