Bihar: नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। हमला युवक के कमर व गर्दन पर किया गया है, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मिर्जापुर के जागेश्वर यादव के पुत्र रौशन कुमार उर्फ बिल्ला के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्त के साथ मिर्जापुर के कृष्ण गार्डन के मैदान में बैठा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसी दौरान अचानक दो की संख्या में आए बदमाशों ने पहले सीधे गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद कमर पर भी वार किया गया। जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। यह देख स्थानीय लोगों ने हल्ला किया तो दोनों हमलावर वहां से भाग निकले। जिसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही जख्मी बिल्ला एक महीना पहले ही जेल से बाहर आया है। पूर्व में हथियार व डकैती के मामले में जेल भेजा गया था। फिलहाल इस मामला की पुलिस पूरी तरह जांच कर रही है।
जख्मी के द्वारा बताया गया कि मिर्जापुर मोहल्ले के अर्जुन चौधरी का पुत्र गुड्डू चौधरी और सुनील चौधरी द्वारा मेरे शरीर पर वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। बताया कि जुआ खेलने को लेकर विवाद हुई थी और विवाद में युवक की शरीर पर वार किया गया है। जहां गर्दन और कमर पर पसुली से वार किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार और निरंजन सिंह पहुंचकर पूरे मामला की जांच शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा है कि आवेदन के आधार पर मामला की जांच करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Views: 302