Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक कार और एक टेंपो भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में पंजाब के पटियाला निवासी जीत सिंह, बारुण थाना क्षेत्र के मंजित कुमार सिंह, दुर्गा कुमार और अजय सिंह शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंजित कुमार इस गिरोह का सरगना है, जबकि जीत सिंह जीटी रोड किनारे लाइन होटल चलाकर इस अवैध धंधे में सहयोग कर रहा था।
पुलिस अधिकारी सुवास कुमार ने बताया कि तस्कर डोडा को टेंपो में लादकर ला रहे थे और कार को “लाइनर” के तौर पर आगे-पीछे चलाया जा रहा था, ताकि पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। योजना थी कि माल को होटल तक लाकर वहां से पंजाब भेज दिया जाए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि डोडा झारखंड के पलामू जिले से लाया गया था। चेक पोस्ट से बचने के लिए तस्कर बालूगंज और देव मोड़ जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लाइन होटल पर छापेमारी कर होटल संचालक को भी पकड़ लिया। इस कार्रवाई से एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।



