Homeभगवानपुरबुनियादी सुविधाओं को लेकर भड़के छात्र, GEC भगवानपुर में तालाबंदी के बाद...

बुनियादी सुविधाओं को लेकर भड़के छात्र, GEC भगवानपुर में तालाबंदी के बाद प्रशासन हरकत में

GEC भगवानपुर में छात्रों का हंगामा, सुविधाओं की कमी पर तालाबंदी, SDM पहुंचे

Bihar: कैमूर (भगवानपुर), सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज भगवानपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर भभुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में मेस अचानक बंद कर दिया गया है, जिससे खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई का अभाव, अनियमित बिजली आपूर्ति और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी भी लंबे समय से बनी हुई है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने इन शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई और कॉलेज प्रशासन को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों की मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना विरोध खत्म करते हुए प्रशासनिक भवन का ताला खोल दिया, जिससे कॉलेज की पढ़ाई-लिखाई दोबारा सामान्य हो सकी। अब इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments