Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित सूरज कुमार, पिता नागेश यादव, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके बड़े पिता राजकुमार यादव, उनके पुत्र मनीष कुमार उर्फ लालू यादव, अवनीश यादव और एकवंती देवी विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। सूरज कुमार के अनुसार, इसकी सूचना मिलने के बाद वह अपनी मां बिंदा देवी के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया।
इसी बात को लेकर आरोपित पक्ष के लोगों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया और कथित तौर पर लाठी-डंडे तथा फरसे से हमला कर दिया। हमले में सूरज कुमार घायल हो गए। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां बिंदा देवी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



