Homeचैनपुरजमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे और फरसे से...

जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे और फरसे से हमला; एक घायल

चैनपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, लाठी-डंडे व फरसे से हमला

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित सूरज कुमार, पिता नागेश यादव, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके बड़े पिता राजकुमार यादव, उनके पुत्र मनीष कुमार उर्फ लालू यादव, अवनीश यादव और एकवंती देवी विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। सूरज कुमार के अनुसार, इसकी सूचना मिलने के बाद वह अपनी मां बिंदा देवी के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया।

इसी बात को लेकर आरोपित पक्ष के लोगों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया और कथित तौर पर लाठी-डंडे तथा फरसे से हमला कर दिया। हमले में सूरज कुमार घायल हो गए। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां बिंदा देवी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments