Home चैनपुर चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, तीन गिरफ्तार;...

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, तीन गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजे गए

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करते 3 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने करजी और जगरिया गांव में अलग-अलग कार्रवाई की। शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करजी गांव निवासी अभिषेक यादव, पिता रामायण यादव, रामायण यादव, पिता स्वर्गीय लखेदू यादव तथा जगरिया गांव निवासी आलोक कुमार तिवारी, पिता राधे मोहन तिवारी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दो गांवों से मिली हंगामे की सूचना

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस को करजी और जगरिया गांव में शराब के नशे में हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस सबसे पहले करजी गांव पहुंची, जहां से अभिषेक यादव और रामायण यादव को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों अत्यधिक नशे की हालत में थे। इसके बाद जगरिया गांव में हंगामे की दूसरी सूचना मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर आलोक कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को थाने लाने के बाद शराब सेवन की पुष्टि के लिए जांच कराई गई, जिसमें सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

दो आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल

थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रामायण यादव और आलोक कुमार तिवारी पूर्व में भी शराब के नशे में गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल जा चुके हैं। वहीं, अभिषेक यादव को पहली बार शराब के नशे में पकड़ा गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Exit mobile version