Home सारण जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, 3 घायल

जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, 3 घायल

Bihar: सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों को गोली मार दी गई। जिस कारण तीनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हे  दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ़ नेताजी, अशोक कुमार एवं रंजीत कुमार के रूप में की गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS newsघटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल मनोज कुमार उर्फ नेता जी के पुत्र दीपक रंजन ने बताया कि उनकी जमीन रामगढ़ा गांव के पास है। उनकी जमीन पर रामगढ़ा गांव के कुछ लोग गलत तरीके से जोतने के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी जब उनके पिताजी एवं चाचा को लगी तो वे लोग तत्काल उन लोगों को जमीन जोतने से रोकने के लिए पहुंच गए। जंहा आरोपियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।  मनोज कुमार को पैर और हाथ में तीन गोली लगी है, जबकि  अशोक कुमार और रंजीत कुमार को पैर में गोली मारी गई है।

जिसके बाद तीनो को दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जंहा प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अवतार नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस घटना में एक जनप्रतिनिधि के भी हाथ होने की बात बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार एक आरोपित मुकेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली कांड की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Exit mobile version