Homeऔरंगाबादजगदीश हत्याकांड के 16 दोषियों को हुआ आजीवन कारावास

जगदीश हत्याकांड के 16 दोषियों को हुआ आजीवन कारावास

Bihar: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत समदा (इब्राहिमपुर) गांव निवासी जगदीश राम की ओझा गुणी के आरोप में की गई हत्या मामले में आरोपित 16 दोषियों को न्यायालय के द्वारा शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय धनंजय कुमार मिश्रा की न्यायालय ने 13 अगस्त 2020 को कुटुंबा थाना में कराई गई प्राथमिकी की सुनवाई करते हुए गांव के ही आरोपित 16 दोषियों को हत्या की धारा 302 और डायन अधिनियम में आजीवन कारावास और 25 हजार जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हत्या
हत्या

आरोपितों में सुरेश राम, रविंद्र राम, सुरेंद्र राम, सत्येंद्र राम (चारो भाई), महाराज राम, उदय राम (दोनों भाई), शत्रुघ्न राम, विनित राम (दोनों भाई), विनीत की पत्नी मनोरमा देवी, सुदामा राम, माहाराज के पुत्र बलिंद्र राम, सुरेश का पुत्र राकेश राम, रामदेव राम, राजन राम, राकेश की पत्नी ललिता देवी और मुकेश राम शामिल है। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए एपीपी राजाराम चौधरी ने बताया कि घटना 13 अगस्त की है। आरोपितों ने गांव के जगदीश राम की हत्या ओझा गुणी के आरोप में धारदार हथियार से गला काटकर की थी। मामले की प्राथमिकी पतोहू पुष्पा देवी पति सोनू राम ने थाना में कराई थी। 

NS News

शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी की जांच तेज, छपरा डीईओ कार्यालय से निगरानी टीम ने अकाउंटेंट को दबोचा

NS News

नवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक, दो सगे भाई गिरफ्तार

NS News

सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने

NS News

DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

NS News

दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

NS News

पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, देवर-भाभी सहित दो गिरफ्तार

NS News

रामजानकी मंदिर चोरी केस में पुलिस सख्त,1 एएसआई निलंबित

NS News

धन्नी धर्मनाथ मंदिर में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 1 गिरफ्तार

NS News

एसटीएफ–पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल, किया गया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गांव के ही जगल राम की मौत बीमारी से 9 अगस्त 2020 को हो गई थी। सजायाफ्ता आरोपितों ने गांव के जगदीश राम पर ओझा गुणी के कारण मौत होने का आरोप लगाया था। घटना के दिन जगदीश जैसे ही अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर पहुंचे कि सजायाफ्ता आरोपित घर आ धमके और हत्या करने की धमकी देने लगे। धमकी को सुन जगदीश अपने गांव से बगल के गांव अमरपुर की ओर भागने लगे कि सभी ने खदेड़कर पकड़ लिया और गला काटकर हत्या कर दी। एपीपी ने बताया कि पुलिस के अनुसंधान में इस घटना को सत्य पाया गया था। 14 अगस्त 2020 और 31 मार्च 2021 को पुलिस ने आरोपपत्र समर्पित किया था।

NS News

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

NS News

खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

NS News

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

NS News

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

NS News

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

NS News

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

NS News

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

NS News

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

NS News

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

NS News

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments