Homeसारणनवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक,...

नवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक, दो सगे भाई गिरफ्तार

सारण में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की छापेमारी, दो सगे भाई गिरफ्तार

Bihar: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र का कोंध भगवानपुर गांव मंगलवार को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से चर्चा में आ गया। नवी मुंबई की एक फर्म में कथित वित्तीय जालसाजी और करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को ट्रांजिट प्रक्रिया के तहत महाराष्ट्र ले जाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

नौकरी के दौरान कंपनी से धोखाधड़ी का आरोप
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोंध भगवानपुर गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र अमीत कुमार सिंह और अमन कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई नवी मुंबई स्थित एक फर्म में कार्यरत थे। आरोप है कि नौकरी के दौरान दोनों ने कथित तौर पर जालसाजी और धोखाधड़ी के जरिए कंपनी के करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। मामला सामने आने के बाद दोनों महाराष्ट्र से फरार हो गए और अपने पैतृक गांव में आकर रहने लगे। महाराष्ट्र पुलिस की जांच के दौरान उनके गांव में मौजूद होने की जानकारी सामने आने के बाद गिरफ्तारी की योजना बनाई गई।

लोकेशन मिलते ही सारण पहुंची क्राइम ब्रांच
आरोपितों के गांव में होने की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने पानापुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद असिस्टेंट इंस्पेक्टर विजय चौहान के नेतृत्व में टीम मंगलवार सुबह कोंध भगवानपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने दोनों भाइयों के घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपित पुलिस के हाथ लग गए। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई।

नेरूल थाने में दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार, कथित वित्तीय हेराफेरी और धोखाधड़ी को लेकर महाराष्ट्र के नेरूल थाना में प्राथमिकी दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्राथमिकी में दोनों भाइयों को आरोपित बनाया गया है। मामले में BNS की धारा 305, 316(5), 318(4), 336, 338, 340(2), 344, 35 और 61 के तहत केस दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।

स्थानीय पुलिस ने की गिरफ्तारी में मदद
पानापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि नवी मुंबई में पैसे की कथित हेराफेरी के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम इसी मामले में दोनों की गिरफ्तारी के लिए पानापुर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
अब महाराष्ट्र में दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद कथित करोड़ों रुपये की हेराफेरी से जुड़े पूरे मामले की आगे की जांच की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments