Homeकैमूरजंगल में भेड़ चराने गए अधेड़ की अज्ञात अपराधियों ने कर दी...

जंगल में भेड़ चराने गए अधेड़ की अज्ञात अपराधियों ने कर दी हत्या

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पिहरा गांव निवासी स्वर्गीय फेकन पाल के 60 वर्षीय पुत्र रामायण पाल अपने करीब 300 भेड के साथ कैमूर के जंगल अधौरा थाना क्षेत्र के ताला भडेहरा में रहते थे। जंहा बीते दिनों अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनके शरीर को रस्सी से बांध गला दबा हत्या कर दी गई। साथ ही  अपराधी करीब 200 की संख्या में भेड़ भी ले भागे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही हत्या की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही मृतक के परिजन एवं कसेर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह आदि शुभ चिंतक घटनास्थल पर जाने के लिए रवाना हो गए। जानकारी देते हुए  मृतक के भतीजा ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं कृष्ण पाल और कन्हैया पाल इसमें एक पुत्र की शादी हुई है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”101″ order=”desc”]

इन लोगों का कारोबार ही भेड़ पालन करना था उसी से परिवार का खर्च चलता था। लोगों के द्वारा अंदाज लगाया जा रहा है कि भेड़ चोरी करने वाले चोर ही हत्या किए होंगे मृतक अधेड़ व्यक्ति का शव कैमूर के देवरी के जंगल में झाड़ी में फेंका हुआ बरामद किया गया है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”3″ order=”desc”]

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments