Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित पति के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी गीता देवी घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने चिंतित होकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद जब परिवार के लोग घर लौटे और जांच की, तो पता चला कि घर में रखे नगद पैसे और गहने भी गायब हैं। इससे मामला और संदिग्ध हो गया। पति ने अपने स्तर से पत्नी की तलाश के लिए रिश्तेदारों, मायके पक्ष और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कई जगह खुद जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बाद में मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा महिला को अपने साथ भगा ले जाने की बात सामने आई। इसके बाद पीड़ित पति ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पति के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है।