Home चैनपुर करजी बाजार में युवक को रोककर मारपीट का आरोप, घर पहुंचकर भी...

करजी बाजार में युवक को रोककर मारपीट का आरोप, घर पहुंचकर भी हमला; पत्नी से भी की गई मारपीट

करजी बाजार में युवक से मारपीट, घर पहुंचकर भी हमला; पत्नी से भी मारपीट

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। करजी बाजार में एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट करने और बाद में उसके घर पहुंचकर दोबारा हमला करने का आरोप गांव के ही चार लोगों पर लगा है। घटना में घायल व्यक्ति ने चैनपुर थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घायल की पहचान गाजीपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुंवर बिंद के पुत्र कवि बिंद के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जमानिया से लौटने के दौरान करजी बाजार में रोका
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, कवि बिंद किसी काम से उत्तर प्रदेश के जमानिया गए थे। वहां से अपने घर गाजीपुर लौटने के दौरान जब वह करजी बाजार के पास पहुंचे, तभी गांव के ही राम प्रसाद बिंद, गुड्डू बिंद, उमेश बिंद और संदीप बिंद ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि चारों लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद घायल कवि बिंद किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचे।

घर पहुंचकर दोबारा मारपीट का आरोप
कवि बिंद का आरोप है कि मामला यहीं नहीं रुका। कुछ देर बाद उक्त लोग उनके घर पर भी पहुंच गए और उनके साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान जब उनकी पत्नी पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल कवि बिंद चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version