Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीन गंभीर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, वही घटना मारे जवानों में धनजी, राजीव मंडल, धर्मेंद्र कुमार और राजमणि कुमार यादव है, मारे गए जवानों में से तीन जवान बिहार के रोहतास, भोजपुर, तेलूर और एक नाजिया वेस्ट बंगाल के निवासी थे, वही आरोपी जवान रितेश रंजन भी बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
गोलीबारी में बिहार के तीन सीआरपीएफ जवान शहिद हो गए हैं आरोपी जवान ने ak-47 से फायरिंग की थी, जिसमें बिहार के तीन जवानों की मौत हो गई है घटना में शहिद हुए जवान रोहतास जिले के संझौली थाना के गरुड़ा ग्राम के धर्मेंद्र सिंह और कैमूर के नुआंव थाना क्षेत्र के एवती गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र धनजी और राजमणि यादव है।


रोहतास के धर्मेंद्र सिंह छुट्टी पर अपने अपने पैतृक गांव पहुंचने वाले थे लेकिन उनके आने से पहले ही उनकी मौत की खबर आ गई इनकी मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है, छठ से पहले का उत्साह मातम बदल गया है, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है, वही कैमूर जिले के धनजी छठ के बाद 11 तारीख को अपने घर पहुंचने वाले थे, घरवालों को उनकी छठ पर नहीं पहुंचने का मलाल था लेकिन खुशी इस बात की थी की छठ पर ना सही लेकिन उसके बाद वह घर आ रहे हैं लेकिन उनके यहां भी उनके पहुंचने से पहले उनकी मौत की खबर पहुंची।
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
आरोपित जवान नीतीश रंजन ने यह क्यों किया यह भी साफ नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है, सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, वही जवान सुबह नक्सल ऑपरेशन पर जाने वाले थे, जिसमें सबसे पहले आरोपी जवान रितेश रंजन उठा और सोए हुए साथियों पर सर्विस राइफल से गोली चला दी।
- कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत
- टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

