Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार
- छलका पुल बना हादसे का कारण, तेज बहाव में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को अज्ञात चोरों द्वारा थाना क्षेत्र के कोचड़ी गांव में चोरी घटना को अंजाम दिया गया था, जिस संदर्भ में भगवानपुर थाना में कांड संख्या 232/2021 दर्ज है, उसी समय से पुलिस घटना में शामिल चोरों के उद्भेदन करने के प्रयास में जुटी थी, जिसकी कार्यवाही के लिए अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष मुशीर आलम, वरीय पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रौशन, व सुजीत कुमार के साथ एक टीम गठित की गई, गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए सूचना के आधार पर चोरों के गिरोह के मास्टरमाइंड सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
- यूपीएससी में 470वीं रैंक का झूठा दावा पड़ा भारी, सम्मान के एक हफ्ते बाद युवक गिरफ्तार
- डीआईयू के टीम ने छापेमारी कर दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार
एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड से पुलिस पूछताछ कर रही थी तो वह अपने बयान बार-बार बदल रहा था और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस के द्वारा जब लगातार पूछताछ की गई, तो उसने अपने सभी कांडों का खुलासा करते हुए अपने गुनाहों को स्वीकार कर लिया है, साथ ही अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया है।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार मास्टरमाइंड की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, एसडीपीओ ने बताया कि ग्राम मोकरी का पंकज कुमार चोरी के सभी मोबाइल, लैपटॉप बेच देता था, साथ ही सीवो का दीपक कुमार पटेल भभुआ पटेल चौक स्थित ज्वेलरी दुकान से चुराए गए सोने, चांदी के जेवर को मोटी रकम में बेच दिया था और सभी ने मिलकर पैसों को आपस में बांट लिया था, गिरफ्तार लोगों से अभी पूछताछ चल रही है उम्मीद है अन्य और भी चोरी के मामले खुलासे हो सकते हैं।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल

