Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तारी के बाद दोनों का आवश्यक प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हाटा नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी छबीला खरवार के पुत्र बबलू खरवार एवं सीताराम खरवार के पुत्र बबलू कुमार खरवार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों युवकों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।


