Home चैनपुर चैनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा: पंचायत समिति बैठक में योजनाओं पर...

चैनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा: पंचायत समिति बैठक में योजनाओं पर विस्तार से हुई चर्चा

चैनपुर में पंचायत समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

चैनपुर पंचायत समिति बैठक

कैमूर (बिहार): चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी ने की। इस दौरान उप प्रमुख कन्हैया सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, अंचलाधिकारी अनिल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर पंचायत समिति बैठक

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों और नई प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि ग्राम उदयरामपुर के शेरपुर, ग्राम पंचायत मंझुई के शाहपुर आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम पंचायत इसिया के आंगनबाड़ी केंद्र में मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में केवाईसी प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक करें, ताकि जन वितरण प्रणाली से संबंधित लाभ बिना बाधा के मिल सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चैनपुर ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि दवा वितरण का कार्य जारी है और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
इसके साथ ही भभुआ-धरौली पथ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किसान भवन तक पीसीसी ढलाई कार्य की दिशा में हो रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि बैठक पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों को दी गई, जिस पर प्रतिनिधियों ने संतोष जताया।
बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, सांख्यिकी पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित

Exit mobile version