Homeचैनपुरचैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट व फरारी के मामलों में...

चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट व फरारी के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर में पुलिस कार्रवाई: मारपीट, वारंट और फरारी के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन गिरफ्तारियों में मारपीट, वारंट और फरारी से जुड़े मामले शामिल हैं। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली कार्रवाई में असराढी़ गांव निवासी सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह उनके घर पर छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। वहीं दूसरी गिरफ्तारी नगर पंचायत हाटा से सरफु अंसारी की हुई। स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि वह गाली-गलौज और हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया, तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावा, तीसरी कार्रवाई में ग्राम लोहरा में फरार आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान वह मौके पर ही मिल गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल यादव लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चैनपुर थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भभुआ न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments