Homeचैनपुरचैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, शराब के नशे में हंगामा कर...

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे गए

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, शराबी समेत दो वारंटी भेजे गए जेल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहली कार्रवाई पुरुषोत्तमपुर एवं परसिया गांव में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारंटी
वारंटी

गिरफ्तार लोगों में पुरुषोत्तमपुर निवासी रामचरण बिंद के पुत्र चंद्रमा बिंद, भान बिंद के पुत्र धर्मेंद्र कुमार तथा परसिया निवासी रोहित बिंद के पुत्र संत बिंद शामिल हैं। पुलिस हिरासत में तीनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार, चंद्रमा बिंद और धर्मेंद्र कुमार पहली बार शराब के नशे में पकड़े गए हैं, जबकि संत बिंद को दूसरी बार शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। संत बिंद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

इधर, दूसरी कार्रवाई चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव में की गई। यहां पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नंदगांव निवासी चंदर पासवान के पुत्र सुखारी पासवान और मूरत राम के पुत्र विनोद राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने नंदगांव में छापेमारी कर दोनों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का मेडिकल जांच कराया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments