Home चैनपुर चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार तो...

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार तो गैर जमानती वारंटी भी पकड़ा गया

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

गिरफ्तार वारंटी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग गांवों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तेनौरा गांव में छापेमारी के दौरान 11.500 लीटर देसी महुआ शराब बरामद कर एक कथित धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया, जबकि मसोई गांव से न्यायालय के गैर जमानती वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शराब के साथ गिरफ्तार
शराब के साथ गिरफ्तार

पहली कार्रवाई तेनौरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव निवासी रामेश्वर राय का पुत्र उपेंद्र कुमार अपने घर के पास शराब रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही उपेंद्र कुमार भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने उसके घर के आसपास तलाशी ली। इस दौरान एक प्लास्टिक की बाल्टी से 23 पारदर्शी पन्नियां बरामद हुईं, जिनमें देसी महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार प्रत्येक पन्नी में करीब आधा लीटर शराब थी और कुल बरामदगी 11.500 लीटर हुई।

वहीं, दूसरी कार्रवाई मसोई गांव में की गई। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर टेंगचू बिंद के पुत्र लक्ष्मण बिंद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण बिंद काफी समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था। उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मसोई गांव में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मेडिकल जांच के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Exit mobile version