Homeचैनपुरचैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत शराब के नशे...

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत शराब के नशे में हंगामा करने वाला गिरफ्तार

चैनपुर में दो अलग-अलग मामलों में 2 गिरफ्तार, कुर्की वारंटी और शराबी पकड़ा गया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के मामले में फरार चल रहा था, जबकि दूसरा शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान डीहभूजैना गांव निवासी समर बहादुर यादव, पिता बलिराम यादव तथा बबूरहन गांव निवासी अर्जुन सिंह, पिता त्रिभुवन सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुर्की वारंटी
कुर्की वारंटी

कुर्की की कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया वारंटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समर बहादुर यादव के खिलाफ चैनपुर थाने में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज है। मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी भी की गई थी। बताया गया कि न्यायालय की ओर से संबंधित मामले में आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का तामिला कराने के बावजूद निर्धारित अवधि में उसके द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए उसके घर पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने समर बहादुर यादव को मौके पर मौजूद पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में हंगामा करने पर दूसरी गिरफ्तारी
दूसरी कार्रवाई बबूरहन गांव में हुई, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। यहां अर्जुन सिंह पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप था। पुलिस के पहुंचने पर उसके मुंह से शराब की गंध आने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर चैनपुर थाना लाई, जहां जांच के दौरान उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि समर बहादुर यादव के खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर अर्जुन सिंह को शराब के नशे में हंगामा करने के मामले में पकड़ा गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments