Homeचैनपुरवारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को मिली शराब तस्करी की...

वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को मिली शराब तस्करी की जानकारी, 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

चैनपुर में वारंटी गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रमौली गांव में एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने उसके खिलाफ शराब तस्करी का भी मामला पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 20 लीटर महुआ से निर्मित शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमौली गांव निवासी संदीप कुमार यादव, पिता पप्पू यादव के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार यादव के खिलाफ चैनपुर थाने में पहले से एक मामला दर्ज है। इसी मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के आधार पर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रमौली गांव पहुंची थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारंटी शराब की बिक्री में भी संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की, जहां एक सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बे में रखा करीब 20 लीटर महुआ से निर्मित शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ ही संदीप कुमार यादव को हिरासत में ले लिया और उसे चैनपुर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब की बिक्री से जुड़े होने की बात स्वीकार की।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस वारंट के आधार पर संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान उसके शराब तस्करी में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई और मौके से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments