Home चैनपुर चैनपुर में पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार; शराब के नशे में...

चैनपुर में पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार; शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक भी पकड़े गए

चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; दो वारंटी और दो शराबी युवक पकड़े गए

पियक्कड़

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि हाटा बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्यानिपुर गांव निवासी रामाधार राम के पुत्र रोहित कुमार एवं अवखरा गांव निवासी सरदार राम के पुत्र अमरजीत राम लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुलिस टीम ने दोनों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारंटी
वारंटी

गिरफ्तारी के बाद दोनों का आवश्यक प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हाटा नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी छबीला खरवार के पुत्र बबलू खरवार एवं सीताराम खरवार के पुत्र बबलू कुमार खरवार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों युवकों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Exit mobile version