Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में शिक्षक नियोजन के छठे चरण के तहत नियोजित शिक्षकों के बीच प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार 40 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपी गई जबकि कुल 78 शिक्षक अभ्यर्थी चयनित है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत स्तरीय शिक्षक के लिए सामान्य वर्ग से 26 जबकि उर्दू से दो रिक्तियां थी, बेसिक ग्रेड पर सामान्य वर्ग से 38, जबकि उर्दू शिक्षक के लिए 6 पद रिक्त थे, वही स्नातक ग्रेड से हिंदी के लिए एक, अंग्रेजी के लिए एक, संस्कृत के लिए एक जबकि उर्दू के लिए 3 शिक्षकों की रिक्तियां थी, जिसके विरुद्ध शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजाजुद्दीन अहमद एवं चैनपुर बीपीआरओ सुशेंद्र पाल सिंह, बीईओ बाबूलाल साहनी के हाथों सौंपा गया, चैनपुर बीडीओ ने बताया 78 रिक्तियों के विरुद्ध शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, जिनके बीच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी बुधवार नियुक्ति पत्र वितरण करने का कार्य प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया, जिसमें उपस्थित 40 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है, जो नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान उपस्थित नहीं थे उन चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से नियुक्ति पत्र उन्हें उनके पते पर भेजी जाएगी।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

