Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में संचालित अवैध निजी अस्पतालों के विरुद्ध स्वास्थ विभाग के द्वारा बड़ा कदम उठा लिया गया है, संचालित सभी निजी अस्पतालों के क्लीनिकल एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन सहित लोगों का इलाज कर रहे चिकित्सकों के चिकित्सीय प्रमाण पत्र आदि की जांच शुरू हो गई है, इसी क्रम में बुधवार 11 निजी अस्पतालों की जांच की गई जिसमें कई अस्पताल बन्द मिले जबकि कई अस्पतालों पर फर्जी चिकित्सक फरार मिले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
आपको बता दें कुछ समय पहले ग्राम ककरी कुंडी के निवासी एक महिला के द्वारा हाटा में संचालित कल्पना क्लीनिक के एएनएम के ऊपर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाए गए थे, मामले में जांच पड़ताल के बाद उक्त निजी अस्पताल फर्जी पाया गया, साथ ही जिस महिला एवं पुरुष के द्वारा अस्पताल को संचालित किया जा रहा था वह दोनों महिला पुरुष भी डॉक्टर बनकर फर्जी तरीके से लोगों का इलाज करके ठगी कर रहे थे, मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें जेल भेज दिया गया, जिसके उपरांत कैमूर सिविल सर्जन के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सभी अस्पतालों की जांच शुरू की गई है।

- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
बताया जा रहा है कि चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों से अधिक अवैध निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, इन अस्पतालों का संचालन करने वाले व्यक्ति या महिला के द्वारा किसी चिकित्सक के यहां रह कर हल्की फुल्की जानकारी प्राप्त करने के बाद अस्पताल खोल कर बैठे हैं, और अस्पताल में उत्तर प्रदेश के नामी-गिरामी चिकित्सकों का बोर्ड लगा कर खुद को वहां कंपाउंडर दिखाते हुए लोगों का इलाज सहित प्रसव का सभी कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें लोगो से भारी-भरकम राशि भी वसूली जाती है, इस तरह की शिकायत चैनपुर सीएचसी प्रभारी के पास भी कई लोगों के द्वारा की गई थी जिसके बाद यह जांच पड़ताल शुरू हुई है।

- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
बुधवार कैमूर डीआईयू आर के चौधरी सहित चांद सीएचसी प्रभारी संजय कुमार के द्वारा जांच पड़ताल प्रारंभ किया गया, जिसमें के लिए चैनपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राज नारायण प्रसाद से भी मदद ली गई, इससे जुड़ी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (कैमूर डीआईयू) आर के चौधरी ने बताया ग्यारह निजी अस्पतालों की जांच की गई है जिसमें आधे से अधिक अस्पताल बंद पाए गए बाकी अस्पतालों में वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे, जबकि अस्पताल में मरीज मौजूद थे, जांच पड़ताल के उपरांत सभी वैसे अस्पताल जिनकी जांच बुधवार को की गई है, चैनपुर सीएचसी को निर्देशित किया गया है कि उन्हें नोटिस जारी कर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज एवं चिकित्सीय संबंधित सभी दस्तावेज लेकर चैनपुर सीएचसी में पहुंचे ताकि कागजातों की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जा सके।
- चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
- इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, मुंडेश्वरी धाम में हुई शादी; पति से अनबन के बाद नवविवाहिता की मौत, मायके ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

