Home चैनपुर चैनपुर और हाटा में बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, चार उपभोक्ताओं पर...

चैनपुर और हाटा में बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, चार उपभोक्ताओं पर डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना

कैमूर के चैनपुर और हाटा में बिजली विभाग की छापेमारी, चार उपभोक्ताओं पर डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना

Bihar: कैमूर, विद्युत चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग की टीम ने चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर और नगर पंचायत हाटा में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई, जिन पर कुल मिलाकर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता भभुआ (ग्रामीण) संतन कुमार और विभागीय कर्मियों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई जगहों पर मीटर बायपास कर या बिना वैध कनेक्शन के बिजली उपयोग करते हुए लोग पकड़े गए।
NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छापेमारी में सामने आए मामले
सरफराज आलम (ग्राम चैनपुर) के घर जांच में मीटर बायपास कर बिजली इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इस पर 29,227 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मोजिब खलीफा (ग्राम चैनपुर) का कनेक्शन पहले से ही 1,38,706 रुपये बकाया के कारण काट दिया गया था, लेकिन फिर भी अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाए गए। उन पर 8,019 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ऋषि यादव (नगर पंचायत हाटा) के यहां बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग हो रहा था, जिस पर 20,488 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कामेश्वर यादव (शिव मंदिर के पास, हाटा) के यहां भी मीटर बायपास कर बिजली चोरी की पुष्टि हुई। उन पर 1,02,373 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि पहले से 4,303 रुपये बकाया था।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version