Homeकुदराचिलबिली के सरकारी स्कूल परिसर में सांप के डंसने से चार वर्षीय...

चिलबिली के सरकारी स्कूल परिसर में सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, बदहाली पर उठे सवाल

चिलबिली स्कूल परिसर में सांप ने डंसा, 4 वर्षीय बच्चे की मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के चिलबिली गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा गांव स्थित सरकारी विद्यालय परिसर में खेल रहा था, इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। मृतक की पहचान चिलबिली गांव निवासी राकेश बिंद के पुत्र बल्लू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि विद्यालय में छुट्टी होने के बाद शाम के समय बल्लू परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान छत की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास अचानक सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर की बदहाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल भवन के आसपास लंबे समय से झाड़ियां, गंदगी और अव्यवस्थित जगहें बनी हुई हैं। ऐसे में विषैले सांप और अन्य जीव-जंतुओं के छिपे होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले विद्यालय में कार्यरत रसोइया गंगोत्री देवी को भी सांप ने डंस लिया था। हालांकि समय पर उपचार मिलने के कारण उनकी जान बच गई थी। इसके बावजूद विद्यालय परिसर की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने की बात ग्रामीणों ने कही है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। परिसर की नियमित सफाई नहीं होने और झाड़ियों की कटाई नहीं किए जाने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि विद्यालय परिसर में ऐसे स्थानों की पहचान कर तत्काल सफाई और मरम्मत कराई जानी चाहिए, जहां सांप या अन्य जहरीले जीव छिप सकते हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने, झाड़ियों को हटाने और भवन के आसपास मौजूद खतरनाक स्थानों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए विद्यालय परिसर को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाया जाना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments