Bihar: समस्तीपुर जिले में एक बड़ा ही विचित्र चमत्कार सामने आया है, एक महिला ने मात्र 3 महीने में 12 दिनों के अंतर पर दो 2 बच्चों को जन्म दिया है। यह पूरा चमत्कार आशा कार्यकर्ता की मिलीभगत से हुआ है, जैसे ही इस चमत्कार की भनक स्वास्थ्य विभाग को लगी सभी आश्चर्यचकित है, इस पूरे कारनामे से जुड़ी मिली जानकारी के मुताबिक यह सारा खेल आशा की मिलीभगत से महिला ने जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला समस्तीपुर उजियारपुर पीएचसी का है जहां हरपुर रेबाड़ी गांव की एक महिला दोनों बार उजियारपुर अस्पताल में ही भर्ती हुई जहां उसकी डिलीवरी हुई, महिला ने 3 महीने में दो लड़कें को जन्म दी है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 वर्षीय महिला ने गांव के ही रहने वाली आशा रीता देवी के सहयोग से इस फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है, हॉस्पिटल रिकॉर्ड में पहली बार 24 जुलाई को उजियारपुर पीएससी में भर्ती हुई उस दिन महिला ने एक लड़के को जन्म दिया इसके बाद महिला फिर 3 नवंबर को उजियारपुर पीएससी में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई और 4 नवंबर को फिर एक लड़के को जन्म दी है जिसके बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।
- मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई
- ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज
उजियारपुर पीएससी में जननी बाल सुरक्षा योजना के लिए नवंबर माह में हुए डिलीवरी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही थी, उस दौरान इस पूरे मामले का खुलासा हुआ रिकॉर्ड में पाया गया कि महिला ने 24 जुलाई को भी बच्चे को जन्म दी है जिसके तहत जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत उसे प्रोत्साहन राशि भी मिल चुकी है, इस पुरे मामले में खुलासा होने के उपरांत अस्पताल के सीएस डॉ सत्येंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा वरिय अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए मामले की जांच को लेकर एक टीम गठित की है जिनके द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

