Home चैनपुर घर में घुसकर हमला करने का आरोप, विवाद में व्यक्ति घायल; पुलिस...

घर में घुसकर हमला करने का आरोप, विवाद में व्यक्ति घायल; पुलिस जांच में जुटी

कैमूर के मुड़ी गांव में मारपीट, घर में घुसकर हमला करने का आरोप, एक घायल

घायल के द्वारा जानकारी देते हुए।

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव के जैसरा टोला में बुधवार को आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान शर्मा राम के रूप में हुई है, जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल शर्मा राम ने आरोप लगाया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी गांव के भोदू राम, सुरेश राम, हीरा राम समेत कुछ अन्य लोग लाठी-डंडे के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने पहले गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। घटना में उन्हें कई जगह चोटें आईं।मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

इसके बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल का इलाज कराया गया है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version