Homeचैनपुरघर के बाहर हो रही मारपीट रोकना महिला को पड़ा भारी, गाली-गलौज...

घर के बाहर हो रही मारपीट रोकना महिला को पड़ा भारी, गाली-गलौज के बाद मंगलसूत्र छीनने का आरोप

चैनपुर में मारपीट रोकना महिला को पड़ा भारी, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छोटका लोहरा गांव में घर के दरवाजे के सामने हो रही मारपीट का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ गले से मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता बहेतरा देवी, पति सुदर्शन पासवान, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि शाम करीब छह बजे उनके दरवाजे के सामने गांव के दिनेश बिंद और जंगली बिंद आपस में मारपीट कर रहे थे। घर के सामने विवाद होता देख उन्होंने दोनों को मारपीट करने से मना किया। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर दिनेश बिंद ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की।

इसी दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना में घायल महिला इलाज कराने के बाद चैनपुर थाना पहुंची और पुलिस को लिखित आवेदन दिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments