Homeचैनपुरघरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला पर हमला करने का आरोप

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला पर हमला करने का आरोप

कैमूर में घरेलू विवाद में महिला से मारपीट, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवखरा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें परिजनों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित महिला अवखरा गांव निवासी दीपक शर्मा की पत्नी सुनीता देवी बताई जा रही हैं। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि वह अपने घर पर थीं, तभी उनके भैसुर शिवानंद शर्मा, राकेश कुमार सहित परिवार के कुछ अन्य सदस्य वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
महिला का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया और गाली देने से मना किया, तो आरोपित आक्रोशित हो गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद परिजन घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मामले को लेकर चैनपुर थाना में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments