Home अररिया गोड़राहा पंचायत के मुखिया को अपराधियों ने गोली मारकर किया जख्मी

गोड़राहा पंचायत के मुखिया को अपराधियों ने गोली मारकर किया जख्मी

Bihar: अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के गोड़राहा बिशनपुर के मुखिया को अपराधियों के द्वारा गोली मार कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। दरसल यह घटना शाम की है जब गोड़राहा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार यादव अपने गांव में हो रहे अष्टयाम कार्यक्रम में मौजूद थे, तभी कुछ अपराधियों के द्वारा कार्यक्रम में आकर उन पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गोली उनके बाएं सीने और सर में लगी है। गोली की आवाज सुनकर लोगों को घटना समझ में आई। लेकिन तबतक गोली मारने वाले अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार  के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दे की नरपतगंज प्रखंड के गोड़राहा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। इस गोलीबारी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था इसी को लेकर आक्रोश इतना बढ़ा  की उन लोगों ने मुखिया अमरेंद्र कुमार यादव को गोली मार दी।

प्लाईवुड फैक्ट्री जा रही महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

कैमूर में चोरी के मामलों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक और 25 लीटर चोरी का पेट्रोल भी बरामद

धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई 14 वर्षीय बालिका, मौके पर मौत

दुर्गावती में एक ही दिन सड़क हादसों की बाढ़, चार की मौत और पांच घायल

कैमूर में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल से रेफर होने के बाद झाड़फूंक में उलझे परिजन

जमीन विवाद ने ली जान: कैमूर में पारिवारिक संघर्ष बना खूनी, लाठी-डंडों से पीटकर अधेड़ की हत्या

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार घायल

कैमूर में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: दो थाना क्षेत्रों में 29 मवेशी बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

Exit mobile version