Home बिहार अपराधियों ने मुखिया की गोली मार कर दी हत्या

अपराधियों ने मुखिया की गोली मार कर दी हत्या

Bihar: समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत दादनपुर में डिहिया पुल के पास अपराधियों के द्वारा बनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दरसल यह घटना शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मुखिया बगल के गांव महमदपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बुलेट से घर लौट रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइसी दौरान अपराधियों के द्वारा गोली मार दिया गया। जिसके बाद उन्हें समस्तीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जंहा उन्होंने दम तोड़ दिया। हलई थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। मुखिया की गोली लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकरी के अनुसार मुखिया अपनी ही पंचायत के महमदपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से बहस हो गई थी।

उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह घर लौट ही रहे थे कि थोड़ी दूरी पर गोली मार दी गई। वह मोरवा मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मुखिया को गोली लगने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्यारे कौन थे और गोली क्यों मारी समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Exit mobile version