Homeअररियागोड़राहा पंचायत के मुखिया को अपराधियों ने गोली मारकर किया जख्मी

गोड़राहा पंचायत के मुखिया को अपराधियों ने गोली मारकर किया जख्मी

Bihar: अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के गोड़राहा बिशनपुर के मुखिया को अपराधियों के द्वारा गोली मार कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। दरसल यह घटना शाम की है जब गोड़राहा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार यादव अपने गांव में हो रहे अष्टयाम कार्यक्रम में मौजूद थे, तभी कुछ अपराधियों के द्वारा कार्यक्रम में आकर उन पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गोली उनके बाएं सीने और सर में लगी है। गोली की आवाज सुनकर लोगों को घटना समझ में आई। लेकिन तबतक गोली मारने वाले अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार  के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दे की नरपतगंज प्रखंड के गोड़राहा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र यादव प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। इस गोलीबारी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था इसी को लेकर आक्रोश इतना बढ़ा  की उन लोगों ने मुखिया अमरेंद्र कुमार यादव को गोली मार दी।

NS News

NH-19 पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 33 पशु बरामद, चार गिरफ्तार

NS News

नौबतपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्गावती के 25 वर्षीय युवक की मौत

NS News

रात में बाइक हादसे के बाद तालाब में गिरा युवक, सुबह पानी में मिला शव

NS News

कर्मनाशा के पास एनएच-19 पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, महिला और बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

NS News

एनएच-19 पर पुलिस की छापेमारी, कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे 43 मवेशी बरामद

दुर्गावती दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, चालक गंभीर रूप से घायल

NS News

कैमूर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन दिन बाद यूपी का युवक गिरफ्तार

NS news

कैमूर: दशहरा का मेला देखने जा रहे परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत; पति-पुत्र गंभीर

NS news

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

मांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दोनों लोग

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments