Home भभुआ गार्ड से रुपए लूटने के बाद अपराधियों ने मारी गोली, मौत

गार्ड से रुपए लूटने के बाद अपराधियों ने मारी गोली, मौत

गार्ड से रुपये लूट कर अपराधियों ने मारी गोली, मौत

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय भभुआ नगर के पूरब मोहल्ला के पास एटीएम में कैश डालने आए गार्ड को अपराधियों ने गोली मार दी और मौजूदा कैश लूट कर फरार हो गए, आसपास के लोगों के द्वारा घायल गार्ड को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पहुंचे स्वजनों के द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया हालांकि चिकित्सकों के अनुसार गार्ड की मौत हो गई है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

मृतक की पहचान बेलांव थाना के कटकरा गांव निवासी स्वर्गीय बब्बन चौबे के पुत्र भानु चौबे के रूप में की गई है जो 3-4 साल से गार्ड की नौकरी कर रहे थे, शनिवार की लगभग 1 बजे कैश वाहन से कैश लेकर 3 गार्ड पूरब मोहल्ला बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई के एटीएम के पास पहुंचे, जहां पहले से मौजूद तीन की संख्या में रहे अपराधियाें ने तीन गार्डों को कैश लेकर एटीएम में प्रवेश करने के बाद फायरिंग की, फायरिंग होते ही 2 गार्ड भाग गए जबकि भानु चौबे एटीएम के अंदर ही कैश व अपनी दो नाली बंदूक लेकर मौजूद रहे।

अपराधियों के द्वारा लूट के उद्देश्य से पहले मिर्ची पाउडर भानु चौबे के मुंह पर फेंका गया और कैश लूट लिया गया इसके बाद उन्हीं के बंदूक से गोली मार दी, अपराधियों ने उनके सीने में गोली मारी है और घटना को अंजाम देने के बाद बंदूक लेकर फरार हो गए जहां से कुछ दूरी जाने के बाद कुकुरनहिया नदी के किनारे बंदूक को फेंक दिया, आसपास के लोगों ने बंदूक को पुलिस को सौंपा है वहीं घटना के बाद अस्पताल पुलिस पहुंची इसके बाद स्वजन ट्रामा सेंटर लेकर चले गए हालांकि सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार भानू चौबे की मौत हो गई है लेकिन स्वजन अपनी सांत्वना के लिए ट्रामा सेंटर ले गए हैं।

Exit mobile version