Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे के करीब नेशनल हाईवे ग्राम कुल्हाड़ीया के समीप पुलिस ने तीन लोगों को जाइलो गाड़ी से एक देसी कट्टा ,एक देसी पिस्टल ,8 जिंदा कारतूस सहित 3 किलो 80 ग्राम गांजा एवं 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है, गिरफ्तार लोगों कि पहचान नंद लाल यादव उर्फ दारा यादव, ग्राम भानपुर थाना दुर्गावती एवं गुंजन यादव व रंजन यादव दोनों पिता भंगी यादव ग्राम सरैया थाना दुर्गावती के निवासी के रूप में हुई है।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
वही मौके पर से तीन लोग अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। जिनकी पहचान भी पुलिस के द्वारा बबलू मलाह पिता विक्रम मल्लाह, पंकज बैठा पिता रामविलास बैठा, टिंकल यादव पिता नखड़ू यादव के रुप में हुई है जो स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया के निवासी हैं।

पुलिस के द्वारा पकड़े गए तीन आरोपियों जिनमें से गुंजन यादव के पास से दो मोबाइल ओप्पो और वीवो एवं जिंदा कारतूस 7.65 का देसी पिस्टल, 12 बोर का देसी कट्टा के साथ 8 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है, वहीं इसके भाई रंजन यादव के पास से एक सैमसंग का स्मार्टफोन प्राप्त हुआ, इसके साथ महिंद्रा जाइलो गाड़ी रजिस्ट्रेशन संख्या UP67 H 9935 के सीट के नीचे से 3 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
- मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई
- ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज
इससे संबंधित जानकारी लेने पर थाना प्रभारी संजय कुमार में बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों से बरामद हथियार से संबंधित अन्य और जानकारियां प्राप्त की जा रही हैं कि उन लोगों का आगे क्या प्लान था गांजा की खेप कहां ले जाई जा रही थी, ताकि उस आधार पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

