Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उदयरामपुर में सोमवार की दोपहर खेत में बकरी चरने से उत्पन्न हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से दो दो लोग घायल हो गए हैं, घायलों के द्वारा चैनपुर थाने में आकर शिकायत की गई, जहां से उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट से संबंधित जानकारी देते हुए प्रथम पक्ष के बृजेश राय पिता रामजी राय के द्वारा बताया गया कि पड़ोस के ही रहने वाले शोशीला देवी पति ने नेवराशी राय के द्वारा काफी संख्या में बकरी गाय भैंस आदि का पालन किया गया है इनके द्वारा प्रतिदिन बकरी एवं भैंस गाय आदि को चरने के लिए खुले में छोड़ दिया जाता है, जो इनके खेत में आकर इनके फसलों को नुकसान करता है।
जबकि कई बार नेवराशी राय से इसकी शिकायत भी इनके द्वारा की गई, यहां तक कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बैठा सरपंच के द्वारा मामले में समझौता भी करवाया गया बावजूद इन लोगों का रवैया नहीं बदला लगातार मवेशियों को इनके खेत में छोड़ दिया जाता है, सोमवार की दोपहर भी नेवराशी राय की बकरी इनके खेत में चर रही थी।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई
ब इसकी शिकायत उनके द्वारा नेवराशी राय के घर पर जाकर की गई तो उन लोगों के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट किया जाने लगा मारपीट होते देख इनकी पत्नी सरिता देवी झगड़ा छुड़ाने पहुंची तो लोगों के द्वारा इनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें इनका एवं इनकी पत्नी का सर फट गया है।
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के शोशीला देवी पति नेवराशी राय के द्वारा बताया गया कि बृजेश राय की खेत से कुछ दूरी पर मैदान में इनकी बकरियां चल रही थी, जिसकी निगरानी भी इन लोगों के द्वारा की जा रही थी, इस पर बृजेश राय के द्वारा आपत्ति जताया जाने लगा कि खेत के बगल में बकरियों को क्यों चराई जा रही है, इसी बात को लेकर उत्पन्न विवाद में बृजेश राय के द्वारा गाली-गलौज करते हुए इनके पति नेवराशी राय एवं इनके साथ मारपीट की गई है जिसमें दोनों का सर फट गया है।
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि बकरी खेत में चरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हैं, दोनों के सर में चोट लगी है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना