Home चैनपुर खेत जोतने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; सोने की...

खेत जोतने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; सोने की चेन छीनने की भी शिकायत

चैनपुर में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट, चेन छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के देउआ गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब खेत जोतने का विरोध करने पहुंची एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना में महिला के घायल होने की बात बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

देउआ गांव निवासी रूबी देवी, पत्नी पंकज सिंह, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पति खेत की ओर गए थे। वहां गांव के ही कुछ लोग उनके खेत को जबरन जोत रहे थे। पति द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और खेत की जुताई जारी रखी। आवेदन के अनुसार, शोर सुनकर रूबी देवी भी मौके पर पहुंचीं और खेत जोतने का विरोध किया। इसी दौरान उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें खेत में पटक दिया गया, जिससे वह घायल हो गईं। महिला ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उसे धमकी दी गई कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद महिला किसी तरह चैनपुर थाना पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उपचार के बाद महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया। मामले में पीड़िता ने भगवती सिंह, अजय सिंह, माधव सिंह, चंदन सिंह और अमन पटेल समेत पांच लोगों पर मारपीट, धमकी और चेन छीनने का आरोप लगाया है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Exit mobile version