Home चांद खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों में दहशत सिंचाई ठप, 50 हजार की...

खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों में दहशत सिंचाई ठप, 50 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ

कैमूर चांद में खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी, सिंचाई ठप | किसान परेशान

Bihar | Kaimur (चांद) चांद प्रखंड क्षेत्र में खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों की लगातार हो रही चोरी से किसानों में हड़कंप मच गया है। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे फसलों के सूखने का खतरा बढ़ गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रांसफार्मर चोरी

शनिवार की रात दिवाने गांव में सिंचाई के लिए खेतों में लगाए गए ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। रविवार सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। चोर ट्रांसफार्मर का तेल और तांबे का क्वायल निकाल कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इससे दो दिन पहले भी केकड़ा गांव में इसी तरह ट्रांसफार्मर चोरी की घटना सामने आई थी। केकड़ा ईंचाव गांव के किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिसे चोरों ने उखाड़ लिया।

किसानों ने इस घटना की सूचना चांद थाना प्रभारी भागीरथ कुमार को दी। हैरानी की बात यह रही कि बिजली विभाग को जानकारी दिए जाने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई चंद्रभूषण सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित किसानों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर चोरी की घटना बेहद गंभीर है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Exit mobile version