Homeचैनपुरकौआखोह जंगल में रास्ता भटके जेसीबी मैकेनिक की बाइक चोरी, रातभर जंगल...

कौआखोह जंगल में रास्ता भटके जेसीबी मैकेनिक की बाइक चोरी, रातभर जंगल में फंसे रहने के बाद सुबह हुई वारदात की जानकारी

कैमूर: कौआखोह जंगल में रास्ता भटके जेसीबी मैकेनिक की बाइक चोरी, चैनपुर थाने में FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जेसीबी मरम्मत का काम कर घर लौट रहे एक मैकेनिक के रास्ता भटक जाने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर गांव निवासी अफजल खान, पिता स्वर्गीय रज़ाक खान, भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतलोईया गांव में जेसीबी की मरम्मत करने गए थे। देर शाम काम समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटककर कौआखोह जंगल की ओर पहुंच गए। रास्ता समझ में नहीं आने पर उन्होंने अपनी बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR45N-6699) एक सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर पैदल रास्ता तलाशने का प्रयास किया। काफी देर तक भटकने के बाद भी जब बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला तो मजबूरी में उन्होंने जंगल में ही रात गुजारी।

सुबह जब अफजल खान वापस उस स्थान पर पहुंचे, जहां बाइक खड़ी की थी, तो वहां से बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने चैनपुर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए बाइक और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments