Homeचैनपुरजमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, हाटा में दो पक्षों के बीच...

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, हाटा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

कैमूर: हाटा में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, गर्भवती समेत 8 घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा के वार्ड संख्या-6 में जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन में प्रथम पक्ष की कलावती देवी, पति चंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर दूधनाथ चौहान, आशीष चौहान, लक्ष्मीना देवी समेत आधा दर्जन लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति चंद्र चौहान, पुत्र संदीप कुमार, पुत्री आशा देवी, सुगंधा कुमारी तथा लवकुश कुमार के साथ भी मारपीट की गई। इस पक्ष के कुल छह लोग घायल हुए हैं। परिजनों के अनुसार गर्भवती सुगंधा कुमारी के पेट में भी चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।

वहीं दूसरे पक्ष की पूनम देवी, पति मोहन चौहान ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि पुराने विवाद को लेकर सुगंधा देवी, चंदन चौहान, आशा देवी सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस मारपीट में पूनम देवी तथा उनके ससुर दूधनाथ चौहान घायल हो गए। दोनों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के संबंध में चैनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments