Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को दिए आवेदन में कुरई गांव निवासी अमर यादव, पिता रामजी यादव, ने बताया कि 23 जून 2026 की रात उनके घर के पीछे बनी मड़ई में दो भैंस और एक पाड़ी बंधी हुई थी। सुबह करीब पांच बजे जब वह पशुओं को चारा देने पहुंचे तो तीनों पशु गायब मिले। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित का कहना है कि करीब पांच दिनों तक अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि गांव के ही नान्दू यादव, चरन यादव, अशोक चौबे समेत कुल छह लोगों ने उनके पशुओं की चोरी की है। आवेदन में उन्होंने संबंधित लोगों पर संदेह जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर चैनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पशु चोरी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



