Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना में तैनात पुलिसकर्मी मो. इरफान पेट दर्द और दस्त की शिकायत लेकर दोपहर करीब 1:30 बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे थे। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद ने उनका इलाज शुरू करते हुए स्लाइन चढ़ाया और अन्य मरीजों को देखने चले गए। इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिसकर्मी का आरोप है कि स्लाइन खत्म होने के बाद सुई लगी जगह से खून बहने लगा। जब उन्होंने इसकी शिकायत करने की कोशिश की, तो स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की।
वहीं स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह एक अन्य गंभीर मरीज का इलाज कर रहे थे, तभी पुलिस जवान ने आकर उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक और नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।