Homeकैमूरकैमूर सदर अस्पताल में हंगामा: पुलिस जवान और स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट,...

कैमूर सदर अस्पताल में हंगामा: पुलिस जवान और स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट, जांच के बाद कार्रवाई तय

कैमूर सदर अस्पताल में मारपीट: पुलिस जवान और स्वास्थ्यकर्मी में झड़प, जांच शुरू

Bihar: कैमूर जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को इलाज को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब एक पुलिस जवान और स्वास्थ्यकर्मी के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना में तैनात पुलिसकर्मी मो. इरफान पेट दर्द और दस्त की शिकायत लेकर दोपहर करीब 1:30 बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे थे। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद ने उनका इलाज शुरू करते हुए स्लाइन चढ़ाया और अन्य मरीजों को देखने चले गए। इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिसकर्मी का आरोप है कि स्लाइन खत्म होने के बाद सुई लगी जगह से खून बहने लगा। जब उन्होंने इसकी शिकायत करने की कोशिश की, तो स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की।

वहीं स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह एक अन्य गंभीर मरीज का इलाज कर रहे थे, तभी पुलिस जवान ने आकर उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक और नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments