Home चैनपुर कैमूर में सनसनी: लापता विवाहिता को बेचने का आरोप, पांच लोगों पर...

कैमूर में सनसनी: लापता विवाहिता को बेचने का आरोप, पांच लोगों पर केस दर्ज

कैमूर में विवाहिता का अपहरण कर बेचने का आरोप, 5 लोगों पर FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अरईल गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वृद्ध महिला ने अपनी विवाहित बेटी के अपहरण कर उसे बेच दिए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला देवंता कुंवर के अनुसार उनकी बेटी 25 दिसंबर 2025 से लापता है।
NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर साजिश के तहत बेटी को बेच देने का आरोप लगाया। शिकायत में उन्होंने गांव की धर्मशिला कुंवर, उनके दामाद नंदकिशोर सिंह (जो घर जमाई बताया गया है) सहित बिहारी बिंद, विष्णु कुमार और अन्य को नामजद किया है।

महिला का कहना है कि आरोपित लोग कथित तौर पर लड़कियों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं और उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी बेटी के साथ भी ऐसा ही किया गया है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी की जल्द और सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि लापता विवाहिता के मामले में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version