Homeमोहनियाकैमूर में सड़क हादसों की काली रात: स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर भिड़ंत और अज्ञात वाहन...

कैमूर में सड़क हादसों की काली रात: स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर भिड़ंत और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, पांच घायल

कैमूर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, मोहनियां-रामगढ़ मार्ग पर स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर भिड़ंत में पांच घायल

कैमूर | मोहनियां (बिहार): शनिवार की रात मोहनियां-रामगढ़ मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने मातम फैला दिया। एक ओर स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में कई लोग घायल हुए, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पतेलवां के पास जोरदार टक्कर, पांच घायल

मोहनियां-रामगढ़ पथ पर पतेलवां गांव के समीप स्कॉर्पियो ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। बताया जाता है कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गाजीपुर (यूपी), चंदौली और बक्सर जिले के युवक शामिल हैं। सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया।

इलाज के दौरान गाजीपुर निवासी राहुल कुमार की वाराणसी में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद दोनों चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

हार्मोनी पब्लिक स्कूल के पास युवक की मौत

उसी रात मोहनियां-रामगढ़ मार्ग पर हार्मोनी पब्लिक स्कूल के समीप एक अन्य हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी गुलाम गौस (28) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह चौरसिया बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस कर रही कार्रवाई

मोहनियां थाना पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। फरार चालकों की तलाश की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments